Site icon UP 22 News

बड़ी ख़बर Cm नीतीश अचानक पहुंचे अशोक चौधरी के घर।। UP22.IN

बिहार/राजनीति:- बिहार में इन दिनों राजनीति का पारा हाई है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार (जुलाई 21) को अचानक से सवेरे सवेरे मंत्री अशोक चौधरी के बंगले पर पहुंच गए। इस तरह अचानक देखकर वहां उपस्थित सभी आश्चर्य चकित था। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने आगे बढ़कर मुख्यमंत्री के स्वागत किया।

दरअसल आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पूजा पाठ का अयोजन हो रहा था। और कयास लगाया जा रहा है की मुख्यमंत्री इसी पूजा में सामिल होने के लिए वहां पहुंचे थे। जब मुख्यमंत्री वहां पहुंचे तो अशोक चौधरी  भगवा रंग की धोती व गमछा लपेटे पूजा आसान पर बैठे थे।जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वहां बैठकर पूजा पाठ किया।  दोनो नेताओ के बीच लगभग आधे घंटे तक बातचीत हुई। बताया जा रहा है की बेटी सांभवी चौधरी के सांसद बनने के उपलक्ष में इस पूजा का अयोजन रखा गया था। सांभवी चौधरी समस्तीपुर से LJPR की टिकट पर चुनाव लड़ीं और जीत हासिल की। वहीं पिता अशोक चौधरी जेडीयू के बड़े नेताओं और मंत्रियों में से एक हैं। वहीं बेटी सांसद चिराग पासवान की पार्टी से जीत कर सांसद बनी हैं, जो बड़ी उपलब्धि मानी गई है।

                                               सौरभ कुमार चौधरी/CEO

                                                    सत्य मीडिया दर्पण

Exit mobile version