प्रदेशरामपुर
Trending

सेना के सम्मान में रामपुर में तिरंगा यात्रा:नकवी-राठौर ने थामा 1100 फीट लंबा तिरंगा, सेना के पराक्रम को सराहा

रामपुर में ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा का नेतृत्व किया।

यात्रा पंडित दीनदयाल चौक से गांधी समाधि तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी की। नकवी ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर एक मजबूत संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर ने पहलगाम की घटना के बाद सेना द्वारा दिखाए गए पराक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेना की कार्रवाई से पूरा देश गौरवान्वित है।

नकवी ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए आतंकवाद सबसे बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को पनाह देना पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो रहा है। राठौर ने पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों की भी आलोचना की। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button