बिलासपुर। कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। माठखेड़ा से मुडिया खुर्द मार्ग का निर्माण 95.73 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। बिशारदनगर से सिहोर बाया धीमरी नहर पटरी मार्ग का पुनर्निर्माण 54.07 लाख रुपए में होगा। मंगलवार को खुफिया नगला और रामनगर में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यमंत्री ने विकास कार्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार विकास कार्यों से पहचानी जाती है। भाजपा बिना भेदभाव के सर्वांगीण विकास कर रही है। राज्यमंत्री ने बताया कि उनकी विधानसभा को प्रदेश में आदर्श के रूप में विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने दोनों स्थानों पर शिलापट्टों का अनावरण किया और कार्यों को हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, हरजिंदर सिंह और जसवीर सिंह जस्सा समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
बिलासपुर में कृषि राज्यमंत्री औलख ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया
