Site icon UP 22 News

ऑपरेशन सिंदूर के वीर जवानों को मिला सम्मान, बिलासपुर में गर्व से निकली तिरंगा यात्रा

बिलासपुर, 22 मई 2025 – देशभक्ति, गर्व और उल्लास से ओतप्रोत माहौल में आज बिलासपुर की धरती पर ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन भारतीय सेना की #OperationSindoor में मिली ऐतिहासिक सफलता और वीर जवानों के अदम्य साहस को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे केमरी तिराहा (पटेल चौक) से हुई और यह यात्रा पुरानी रामलीला ग्राउंड, साहूकारा मोहल्ला तक उत्साह और जोश के साथ निकाली गई। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में भाग लिया और वीर सैनिकों के आत्मबलिदान, साहस और देशभक्ति को नमन किया।

सैनिकों के सम्मान में, बिलासपुर मैदान में” के नारे गूंजते रहे और वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस यात्रा के माध्यम से बिलासपुर नगरवासियों ने एकजुट होकर देश की शांति, विकास और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।

ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के पराक्रम की एक मिसाल बन चुका है, और इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशवासियों ने एक स्वर में अपने सैनिकों के आत्मसम्मान और बलिदान को सलाम किया।

यह आयोजन न केवल एक श्रद्धांजलि था, बल्कि नागरिकों की ओर से यह संदेश भी कि “हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में एक कदम हम भी बढ़ाएं।”

जय हिन्द!

Exit mobile version