<p style=”text-align: justify;”>भारत के केरलम राज्य की निवासी दो महिलाओं की अमेरिका के कैलिफोर्निया में शुक्रवार (28 अगस्त, 2026) को दो अलग-अलग घटनाओं में मौत हो गई है. वहीं, इन दो महिलाओं के मौत के मामले में कैलिफोर्निया की स्थानीय पुलिस की ओर से उनकी एक कॉमन फ्रेंड को गिरफ्तार किया गया है. हालांकि, इन हत्याओं के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
<p style=”text-align: justify;”>तीनों महिलाएं केरलम की निवासी
<p style=”text-align: justify;”>मृतक महिलाओं की पहचान केरलम के त्रिशूर जिले की रहने वाली 35 वर्षीय अंजना हरि और राजधानी तिरुवनंतपुरम की रहने वाली 40 वर्षीय ऐन मैरी मैथ्यू के रूप में हुई है. दोनों महिलाओं अमेरिका में अपने परिवारों के साथ रहती थीं. जबकि दोनों मृतकों की कॉमन फ्रेंड की पहचान मूल रूप से केरलम के कोट्टायम की रहने वाली 32 वर्षीय अनिला के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है.
<p style=”text-align: justify;”>मृतक महिलाओं के परिजनों ने बताया कि तीनों महिलाओं ने घटना से एक दिन पहले तक एक साथ समय बिताया था. उन्होंने पहले केरलम के प्रसिद्ध त्योहार ओणम के एक समारोह में हिस्सा लिया और उसके बाद एक फिल्म देखने के लिए थिएटर भी गईं थीं.
<p style=”text-align: justify;”>केंद्रीय मंत्री ने हत्याओं को लेकर क्या कहा?
<p style=”text-align: justify;”>वहीं, केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने महिलाओं के शवों को केरलम लाए जाने की प्रक्रिया में उनके परिजनों की मदद के लिए हस्तक्षेप किया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के अधिकारियों ने इन मौतों को आधिकारिक रूप से हत्या का मामला माना है. हालांकि, हत्या की पीछ की असली वजह और घटना से जुड़ी पूरी जानकारी और सच्चाई अधिकारियों की जांच पूरी होने और आधिकारिक रिपोर्ट जारी होने के बाद ही सामने आएगी.
<p style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला?
<p style=”text-align: justify;”>स्थानीय पुलिस के मुताबिक, 28 अगस्त को दोपहर के वक्त अधिकारियों को मिलपिटास इलाके की एक पार्किंग एरिया में हिट एंड रन की घटना की सूचना मिली. चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि महिला को टक्कर मारने के तुरंत बाद एक नीले रंग की एसयूपी कार मौके से फरार हो गई थी. अधिकारियों को घटनास्थल पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली, जिसे बाद में मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया. इस महिला की पहचान अंजना हरि के रूप में हुई. चश्मदीदों से मिली जानकारी के बाद स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल के नजदीक के एक पार्किंग में एक नीले रंग की एसयूवी कार बरामद कर ली, जो टक्कर के बाद काफी क्षतिगस्त हो गई थी. 
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद पुलिस ने बताया कि एसयूवी कार चलने वाली 32 वर्षीय महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जो मिलपिटास की ही रहने वाली थी. हालांकि, पुलिस ने सार्वजनिक रूप में आरोपी महिला का नाम नहीं बताया, लेकिन मृतका ने उसकी पहचान अनिला के रूप में की.
<p style=”text-align: justify;”>जबकि दूसरी मृतका ऐन मैरी सैन जोस स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई. उसकी चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी. परिजनों के अनुसार, पहले ऐन को चाकू मारा गया था और इसके बाद कथित तौर पर अनिला ने मिलपिटास में अपनी कार से अंजना को टक्कर मार दी थी. अंजना की मौत की खबर मिलने के बाद ऐन के पति जैकब भागकर अपने अपार्टमेंट पहुंचे, जहां उन्होंने ऐन को मृत पाया. दूसरी मौत से जुड़ी जानकारी और दोनों घटनाओं के बीच के क्रम को अभी तक पुलिस की तरफ से स्पष्ट नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है.
<p style=”text-align: justify;”>मृतकों के परिजनों का दावा
<p style=”text-align: justify;”>मृतकों के कुछ परिजनों का दावा है कि आरोपी अनिला ने हाल ही में अमेरिका में अपनी नौकरी गवां दी थी, जबकि घटना से करीब दो हफ्ते पहले ही ऐन को नई नौकरी और फिर वर्क परमिट मिला था, लेकिन अभी तक इस की आधिकारिक पुष्टि नही हुई है कि इन हत्याओं का संबंध नौकरी या आर्थिक परेशानी की वजह किया गया. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः ’भारत कर सकता मदद…’, पीएम मोदी से बोले ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान