ज़िंदगी में सब कुछ कीजिएगा लेकिन कभी पुरानी कार मत ख़रीदियेगा. क्योंकि जिस दिन आप पुरानी कार ख़रीद लेंगे उसी दिन से आपके बुरे दिन शुरु हो जाएंगे. हमने भी अपनी ज़िंदगी में एक बार ये ग़लती की थी. एक पुरानी सी खटारा हमें पसंद आ गयी क्योंकि बड़ी सस्ती थी. कार खरीद ली गयी लेकिन उस दिन के बाद से हम भूल गए कि चैन की नींद क्या होती है. ऐसा कोई महीना नहीं गुज़रा जब गाड़ी को उसके ससुराल यानि कारखाने न ले जाना पड़ा हो. कारख़ाने वाला जो आदमी था वो हर महीने मेरी तनख्वाह में बराबर का हिस्सेदार हो गया था. सुनिये स्टोरीबॉक्स में इस हफ्ते कॉमेडी कहानी ‘मैंने पुरानी कार क्यों ख़रीदी’ जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से
Related Articles
Check Also
Close