Uncategorized
Box Office: बुधवार को ‘जना नायकन’ की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ का हाल
<p style=”text-align: justify;”>मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर बाजी पलटी नजर आई थी. जहां थलपति विजय की जना नायकन की कमाई में मंदी देखी गई थी तो वहीं द ओडिसी और धमाल 4 ने गजब तेजी दिखाई थी. अब बुधवार को सिनेमाघरों में मौजूद इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है चलिए यहां इनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट से जानते हैं.
<p style=”text-align: justify;”>जना नायकन की बुधवार की कमाई कितनी रही?
तमिलनाडु के सीएम थलपति विजय की आखिरी फिल्म जना नायकन ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस दौरान इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव देखा गया. हालांकि ओपनिंग वीकेंड तक इसने ठीक कमाई की थी लेकिन वीकडेज में एंट्री करते ही इसकी कमाई की रफ्तार हर दिन कम होती चली गई.
बता दें कि इसने 42.70 करोड़ से ओपनिंग की थी.
दूसरे दिन इसने 21.15 करोड़ कमाए
इसके बाद तीसरे दन 28.90 करोड़, चौथे दिन 32 करोड़, पांचवें दिन 10.65 करोड़ और छठे दिन 8 करोड़ कमाए.
 वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक जना नायकन ने रिलीज के 7वें दिन यानी बुधवार को 6.10 करोड कमाए हैं.
इसी के साथ फिल्म की एक हफ्ते की कुल कमाई 149.50 करोड़ रुपये हो गई है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:- ’वो मुझे पिता नहीं मानती’, पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
<p style=”text-align: justify;”>द ओडिसी ने दूसरे बुधवार कितना किया कलेक्शन? 
द ओडिसी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक शानदार पफॉर्म किया है. यहां तक कि ये दूसरे हफ्ते में भी टिकट खिड़की पर मजबूत बनी हुई है. मंगलवार को तो क्रिस्टोफर नोलन की इस फिल्म ने कमाई में तेजी दिखाते हुए  4.15 करोड़ बटोर लिए थे.
वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द ओडिसी ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को 4.25 करोड़ कमाए हैं.
इसी के साथ इस फिल्म की 13 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 132.50 करोड़ रुपये हो गई है.
<p style=”text-align: justify;”>धमाल 4 ने तीसरे बुधवार कितनी की कमाई? 
अजय देवगन स्टारर और इद्र कुमार निर्देशित फिल्म धमाल 4 को सिनेमाघरों में तीसरे हफ्ते में भी दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है. इस फिल्म ने तीसरे मंगलवार तो कमाई में तेजी दिखाते हुए 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं रिलीज के तीसरे बुधवार को इसकी कमाई में मंदी देखी गई.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक धमाल 4 ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को 1.50 करोड़ की कमाई की है.
इसी के साथ इस फिल्म की 20 दिनों की कमाई 155 करोड़ रुपये हो गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-रिलीज से पहले ‘रामायण’ की हुई चांदी, इस कंपनी ने 75 करोड़ में किया म्यूजिक राइट्स का सौदा
Related Articles
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Back to top button