Jana Nayagan BO Collection Day 1: ‘जना नायकन ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्परफाड़ हुई कमाई, तोड़े रणवीर सिंह और विक्की कौशल की फिल्मों के रिकॉर्ड
<p style=”text-align: justify;”>विजय अपने 30 साल के एक्टिंग करियर को जबरदस्त अंदाज में खत्म करने के लिए तैयार हैं. तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘जना नायकन’ सात महीने की देरी के बाद शुक्रवार, 23 जुलाई को रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. रिकॉर्ड-तोड़ एडवांस बुकिंग के बाद, फ़िल्म ने धमाकेदार शुरुआत की है, खासकर तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में तो इस फिल्म के सभी शो हाउसफ़ल रहे. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं ‘जना नायकन’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है?
<p style=”text-align: justify;”>’जना नायकन’ ने कितने करोड़ से की है शुरुआत ?
एच विनोथ की तमिल पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर ‘जना नायकन’ में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया है. ये फ़िल्म हिंदी बेल्ट में ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज हुई है. इस फिल्म का इतना बज था कि इसने एडवांस बुकिंग में ही ब्लॉक सीटों के साथ 28 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी. इसी के साथ इसन पर ओपनिंग डे पर नोटों की बारिश हुई है.
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जना नायकन’ ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ की ओपनिंग की है.
इसने तमिल में सबसे ज्यादा 36.50 करोड़ की कमाई की है.
वहीं हिंदी वर्जन में फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा, जबकि तेलुगु वर्जन से इसने 2.75 करोड़ कमाए.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
<p style=”text-align: justify;”>’जना नायकन’ ने धुरंधर और छावा के तोड़े रिकॉर्ड
’जना नायकन’ से ओपनिंग डे पर 100 करोड़ की उम्मीद थी हालांकि ये 41 करोड़ का कलेक्शन कर पाई. वहीं इसने रणवीर सिंह और विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे दी है. बता दें कि <a title=”रणवीर सिंह” href=”https://www.abplive.com/topic/ranveer-singh” data-type=”interlinkingkeywords”>रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर ने अपने ओपनिंग डे पर 28. 60 करोड़ कमाए थे. जबकि <a title=”विक्की कौशल” href=”https://www.abplive.com/topic/vicky-kaushal” data-type=”interlinkingkeywords”>विक्की कौशल की छावा का पहले दिन का कलेक्शन 33.10 करोड़ रुपये था. ऐसे में ‘जना नायकन’ने 41 करोड़ की ओपनिंग कर इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 
<p style=”text-align: justify;”>’जना नायकन’ बनी विजय की चौथी हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म
’जना नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. इसी के साथ ये फिल्म थलपति विजय के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इसने सरकार के 35.65 करोड़ के ओपनिंग डे कलेक्शनको पीछे छोड़ दिया है. 
<p style=”text-align: justify;”>भारत में विजय की टॉप 5 ओपनिंग डे कलेक्शन
लियो – 64.8 करोड़
बीस्ट – 49.3 करोड़
द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम – 44 करोड़
सरकार – 35.65 करोड़
मास्टर – 34.8 करोड़
<p style=”text-align: justify;”>’जना नायकन’ के बारे में
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जना नायकन’ विजय की फ़ुल-टाइम राजनीति में आने से पहले की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म की अहम कास्ट में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज और नारायण शामिल हैं. अनिरुद्ध रविचंदर ने इसका साउंडट्रैक तैयार किया है, सत्यन सूर्यन ने सिनेमैटोग्राफी की है, और प्रदीप ई. राघव ने एडिटिंग का काम संभाला है.
<p style=”text-align: justify;”>ये भी पढ़ें:-Thursday Box Office: गुरुवार को ‘जना नायकन’ ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- ‘द ओडिसी’ से ‘धमाल 4’ तक का कितना रहा कलेक्शन